समस्याएं
ज्योतिष की
पं.
कृष्ण गोपाल
मिश्र
मेरे
पुत्र का
विवाह कब तक
होगा और उसे
कैसी पत्नी
कैसी मिलेगी?
उसके कैरियर
के बारे में
भी बतायें।
एक
पिता (दिल्ली)
आपके
पुत्र का
विवाह 29वें
वर्ष की
अवस्था में
हाने की
संभावना है।
मई, 2008 से जून, 2008
के बीच या
अगस्त, 08 से
अक्तूबर, 2008 के
बीच उसका
विवाह तय हो
जाना चाहिए।
आपके पुत्र
को पत्नी
अच्छी
मिलेगी।
आपके पुत्र
का कैरियर
काफी अच्छा
रहेगा।
विशेष कर
उसके 29वें
वर्ष में उसे
नौकरी में
परिवर्तन कर
पदोन्नति
प्राप्त
होगी। अच्छी
प्रगति व
मनोबल के लिए
पन्ना वजन
में 6 से 8
रत्ती का
चांदी की
अंगूठी में
बुधवार को
कनिष्का
अंगुली में
धारण
करावें।
मेरी
लड़की की राशि
बताने का कष्ट
करें। उसका
भविष्य कैसा
है? क्या यह
नौकरी करेगी?
नरेश
यादव (नारनौल)
आपकी बेटी
की राशि कन्या
है। आपकी बेटी
काफी ज्यादा
भावुक व
बुद्धिमान
है। उम्र के
छठवें से
सोलहवें वर्ष
की अवस्था के
बीच
स्वास्थ्य से
कमजोर व पढ़ाई
में लापरवाह
रहेगी साथ ही
चिढचिढी व व
जिद्दी भी
रहेगी। आपकी
बेटी को 16वें
या 21वें वर्ष
की अवस्था में
कुछ शारीरिक
दिक्कत या
आंखों की
तखलीफ हो सकती
है। आपकी बेटी
किसी
प्राईवेट
कम्पनी या
किसी
अर्द्धसरकारी
संस्था में
नौकरी करेगी।
आपकी बेटी
विज्ञान या
मेडीकल
क्षेत्र से
संबंधित
डिप्लोमा
करेगी। इसकी
शादी 24वें
वर्ष में होने
की संभावना
है। एक बात का
विशेष ध्यान
रखें कि इसकी
शादी बिना
जन्मपत्री
मिलान के न
करें। इसके
स्वास्थ्य
एवं अच्छी
प्रगति के लिए
देशी मूंगा
वजन में 8 से 10
रत्ती का
तांबें के
लॉकेट में
अनामिका
अंगुली में
मंगलवार को
प्रात: धारण
करायें।
मेरी
स्थायी नौकरी
कब तक लगेगी?
वर्तमान में
मैं शिक्षक
हूं। मैं काफी
समय से आर्थिक
तंगी से गुजर
रही हूं। पति
की कमाई बहुत
कम हो पाती है,
कोई उपाय
बतावें?
अलका
ऐरन (मेरठ)
इसी 37वें
वर्ष के अन्त
या 38वें वर्ष
के प्रारम्भ
में आपकी
स्थायी नौकरी
लगने की
संभावना है।
आपको शिक्षक
की ही नौकरी
करनी है। 38वें
वर्ष की
अवस्था के बाद
आपके पति की
आर्थिक
स्थिति में
सुधार होने
लगेगा। 38 वर्ष
की अवस्था के
बाद आपका
स्वास्थ भी
अच्छा हो
जाएगा।
मानसिक राहत,
अच्छे
स्वास्थ्य
एवं अच्छी
प्रगति के लिए
सुनहला वजन
में 7 से 9 रत्ती
का कांसें की
अंगूठी में
तर्जनी
अंगुली में
बृहस्पतिवार
को प्रात: धारण
करें।
मेरा
बेटा पढ़ाई में
कमजोर है।
इसके भविष्य
के बारे में
बतावें? इसके
स्वास्थ्य
एवं प्रगति के
लिए भी उपाय
बतायें।
अलका
ऐरन (मेरठ)
आपका बेटा
संवेदनशील,
अस्थिर, मूड़ी व
धैर्यहीन है।
इस कारण शरीर
से काफी कमजोर
व संवेदनशील
है। ये अक्सर
मौसमी
परिवर्तन या
खाने पीने में
लापरवाही के
कारण संक्रमण
का शिकार हो
जाता है। इसे
कम उम्र में
आंखों की
रोशनी की
दिक्कत तथा
पेट की हल्की
बीमारी हो
सकती है। ऐसा
लगता है कि यह 20
वर्ष की
अवस्था में
किसी प्रेम
संबंध में पड़
सकता है, जो
इसके जीवन के
लिए घातक हो
सकता है।
अच्छा होगा कि
इसे इससे
बचाने की
चेष्ठा करें
और संभव हो तो
उस आयु के आने
से पहले एक बार
आप व्यक्तिगत
रूप से मुझसे
मिलें। आगे
चलकर फाइनेंस
से एम.बी.ए. कर
किसी बैंक या
फाइनेंशियल
संस्थान में
नौकरी करने की
संभावना है।
इसके स्वभाव
को देखते हुए
इसकी जिन्दगी
थोड़ी
संघर्षपूर्ण
है।
स्वास्थ्य
में सुधार एवं
अच्छी प्रगति
के लिए देशी
मूंगा वजन में
8 से 10 रत्ती का
तांबें के
लॉकेट में
अनामिका
अंगुली में
मंगलवार को
प्रात: धारण
करायें।
मेरी
बेटी की शादी
कब तक होगी?
इसके पति तथा
ससुराल के
बारे में
बतायें।
सुनीता
शर्मा (भजनपुरा,
दिल्ली)
आपकी बेटी
के विवाह
मजबूत योग चल
रहा है। आपकी
बेटी का विवाह
जनवरी, 2008 से
मार्च, 2008 के बीच
में तय होने और
अप्रैल, 2008 से मई,
2008 के बीच विवाह
भी सम्पन्न
होने की
संभावना है।
आपकी बेटी को
घर व वर दोनों
अच्छे
मिलेंगे।
लड़का किसी
प्राईवेट
कम्पनी में
नौकरी करने
वाला होगा।
अपनी बेटी की
अच्छी प्रगति
व मनोबल के लिए
आ॓पल वजन में 8
से 10 रत्ती का
चांदी की
अंगूठी में
तर्जनी
अंगुली में
शुक्रवार की
रात्रि में
धारण करायें।
मेरा
बेटा पढ़ाई में
कैसा रहेगा
तथा नौकरी
करेगा या
व्यवसाय? इसका
पढ़ाई में मन
लगे, इसके लिए
उपाय बतायें।
सुनीता
शर्मा (भजनपुरा,
दिल्ली)
आपका बेटा
काफी
संवेदनशील,
धैर्यहीन और
भौतिक जगत से
प्रभावित है।
इसी अस्थिर
स्वभाव के
कारण इसका मन
पढ़ाई में
एकाग्र नहीं
हो पाता किंतु
यह 20वें वर्ष
में प्रवेश के
बाद पढ़ाई में
काफी ध्यान
देगा और इसके
अन्दर काफी
सुधार होगा।
यह
इंजीनियरिंग
की पढ़ाई कर
किसी मल्टी
नेशनल
प्राईवेट
कम्पनी मे
नौकरी करेगा।
यह अपने जीवन
में कई बार
नौकरी में
परिवर्तन
करेगा। अभी
इसकी पढ़ाई में
सुधार व अच्छी
प्रगति के लिए
माणिक वजन में
6 से 8 रत्ती का
तांबें या
सोने की
अंगूठी में
अनामिका
अंगुली में
रविवार को
प्रात: धारण
करावें।
मेरा
बेटा पढ़ाई में
बहुत मेहनत
करता है
परन्तु इसे
समुचित
परिणाम नहीं
मिल पाता।
कृपया इसके
भविष्य व
स्वास्थ्य के
बारे में
बतावे। इसकी
दसंवी का
परिणाम कैसा
रहेगा? अभी से
इसके बाल सफेद
व आंखें कमजोर
हो गयी हैं।
कृपया कोई
उपाय बतायें।
एक
बहन (मेरठ)
आपका बेटा
की पाचन
क्रिया का
कमजोर होना,
मूत्र विकार,
तथा दिमागी
रूप से तामसिक
व फालतू बातें
सोचना ही इसके
स्वास्थ्य
एवं पढ़ाई में
लापरवाही का
मुख्य कारण
है। अपने बेटे
को किसी ध्यान
व योग गुरू के
पास भेजें जो
ज्यादा अच्छा
रहेगा। इसे
सुपाच्य भोजन
ही दें। इसे
नित्य प्रात:
सूर्य को जल
देने को कहें
और इसके बाद
उक्त मंत्र ’’
ॐ घृणी:
सूर्याय नम:’’
का जाप
करायें। इस
वर्ष इसकी
पढ़ाई के ग्रह
खराब हैं।
इसलिए परिणाम
मनोनुकूल
दिखाई नहीं दे
रहे हैं।
अच्छा हो कि
इसके
सम्पूर्ण
सुधार के लिए
आप एक बार
व्यक्तिगत
रूप से
सम्पर्क
करें। इसकी
पढ़ाई एवं
स्वास्थ्य के
सुधार के लिए
माणिक वजन में
6 से 8 रत्ती का
तांबें या
सोने की
अंगूठी में
रविवार को
प्रात: धारण
करावें।
प्र.
: निशेष जैन, डिजाइनिंग : सुरेन्द्र
देशवाल